एक्सप्लोरर

Maharashtra: आदित्य ठाकरे की बढ़ेंगी मुश्किलें? SIT तीन साल बाद खोलेगी दिशा सालियान की मौत का रहस्य!

Disha Salian Death: दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान ने आत्महत्या क्यों की? ये वो सवाल है जिसका जवाब जानने के लिए आज SIT का गठन हुआ है.

Aaditya Thackeray and Disha Salian Case: पुलिस ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत की जांच के लिए एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) गठित की है. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर में कहा कि इस सिलसिले में पुलिस विभाग को निर्देश दिए गए हैं. राज्य के गृह विभाग का प्रभार भी संभाल रहे फडणवीस से जब संवाददाताओं ने यह सवाल किया कि क्या सालियान मामले में एसआईटी गठित की गई है, उन्होंने कहा, ‘‘पिछले साल राज्य विधानमंडल के शीतकालीन सत्र में, विधानसभा में (एसआईटी गठित करने की) मांग उठी थी. सरकार ने कहा था कि साक्ष्यों की पड़ताल की जाएगी और पुलिस विभाग को निर्देश दिए जाएंगे. इसलिए, उन्हें निर्देश दिए गए हैं.’’

जांच के लिए SIT गठित
मुंबई में एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘मलवानी थाने के वरिष्ठ निरीक्षक चिमाजी अधव मामले की जांच करेंगे और पुलिस उपायुक्त अजय बंसल जांच की निगरानी करेंगे.’’ सालियान (28) ने आठ जून 2020 को एक इमारत से कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी. इसके कुछ ही दिन बाद, सुशांत (34) का शव मुंबई के उपनगर बांद्रा में अपने फ्लैट में फंदे से लटका मिला था. दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान ने पुलिस को पत्र लिखकर कहा था कि उन्हें अपनी बेटी की मौत के मामले में किसी गड़बड़ी का संदेह नहीं है. उन्होंने मुंबई पुलिस की जांच पर भी पूरी तरह से संतोष जताया था.

उद्धव गुट की आई प्रतिक्रिया
एसआईटी के गठन पर प्रतिक्रिया देते हुए शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने कहा कि पार्टी दबाव बनाने के इस तरह के हथकंडों के आगे नहीं झुकेगी. बीजेपी की आलोचना करते हुए राउत ने कहा कि वे अमेरिकी या रूसी जासूसी एजेंसियों-क्रमश: सीआईए और केजीबी को जांच सौंप सकते हैं. उन्होंने कहा, ‘‘हम दबाव बनाने के इन हथकंडों के आगे नहीं झुकेंगे. एसआईटी गठित करें या जांच सीआईए या केजीबी को सौंप दें. केंद्र और राज्य सरकार राजनीतिक विरोधियों को बदनाम करने की फैक्टरी है.’’
राउत ने आरोप लगाया, ‘‘मौजूद शासन का समय विपक्षी नेताओं के खिलाफ एसआईटी गठित करने पर ही बीता है.’’

ये भी पढ़ें: Mahadev Betting App: महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले में जमानत के लिए एक्टर साहिल खान ने किया आवेदन, जानें पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देवेंद्र महतो वहां के नेता, हम वहां जाकर...', रांची प्रोटेस्ट पर बोले अभिजीत दीपके
'देवेंद्र महतो वहां के नेता, हम वहां जाकर...', रांची प्रोटेस्ट पर बोले अभिजीत दीपके
मुंबई: Gen Z और Gen Alpha को लुभाने की कोशिश में BJP, इस महिला नेता ने कर दी बड़ी मांग
मुंबई: Gen Z और Gen Alpha को लुभाने की कोशिश में BJP, इस महिला नेता ने कर दी बड़ी मांग
NCP में आंतरिक विवाद शुरू, सुनील तटकरे के अध्यक्ष पद पर EC में शिकायत
NCP में आंतरिक विवाद शुरू, सुनील तटकरे के अध्यक्ष पद पर EC में शिकायत
'अमित शाह के सदन में आने की सिर्फ अफवाह है', संजय राउत का गृहमंत्री पर निशाना
'अमित शाह के सदन में आने की सिर्फ अफवाह है', संजय राउत का गृहमंत्री पर निशाना

वीडियोज

Nikita Rawal को Female Fan ने अचानक किया Kiss, Red Carpet का Video हुआ Viral
Toxic Trailer Launch: Yash ने trolling के बीच Kiara Advani का किया खुलकर support
Toxic Trailer Review: Yash का खूंखार अंदाज, दमदार एक्शन और Kiara Advani समेत पूरी स्टारकास्ट
Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
…तो बांकीपुर में इस कारण हार गई BJP? चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया
…तो बांकीपुर में इस कारण हार गई BJP? चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Inverter Fridge vs Normal Fridge: रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
Embed widget